महासमुंद : PM-AASHA योजना के तहत जिले में चना, मसूर एवं सरसो... - CG Sandesh

महासमुंद : PM-AASHA योजना के तहत जिले में चना, मसूर एवं सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 30 मई तक की जाएगी खरीदी

जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है। इस योजना के तहत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।


उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने बताया कि रबी वर्ष 2026-27 में जिले में प्रमुख रूप से चना, मसूर एवं सरसों फसल का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल पंजीकृत कृषकों को ही समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त होगा। 

जिले में उपार्जन कार्य हेतु कुल 6 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कृषि उपज मंडी पिटियाझर महासमुंद, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिर्रीपठारीमुड़ा बागबाहरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कोमाखान, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिथौरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बसना तथा कृषि उपज मंडी सरायपाली शामिल हैं। इन सभी केंद्रों में खरीदी कार्य ई-समृद्धि पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

उप संचालक कृषि ने बताया कि उपार्जन अवधि 01 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में किसानों से चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का 7000 रुपये प्रति क्विंटल एवं सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित दर पर खरीदी की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं संबंधित केंद्र पर अपनी उपज लेकर पहुंचें तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें