महासमुंद : अप्रैल से जून तक खाद्यान्न का एकमुश्त भंडारण व वि... - CG Sandesh

महासमुंद : अप्रैल से जून तक खाद्यान्न का एकमुश्त भंडारण व वितरण, कलेक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी

शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत माह अप्रैल से जून 2026 तक चावल के भंडारण एवं एकमुश्त वितरण के लिए जिले में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अप्रैल, मई एवं जून माह के लिए खाद्यान्न का भंडारण किया जा रहा है।

कलेक्टर विनय लंगेह ने खाद्यान्न भंडारण एवं समयबद्ध वितरण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्रत्येक विकासखंड के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले के सभी विकासखंडों में तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी तथा सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं नान प्रदाय केंद्र प्रभारी को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न भंडारण की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और आबंटन के अनुसार शीघ्र भंडारण पूर्ण कराएं। साथ ही प्रत्येक दिवस, अवकाश दिवस सहित, भंडारण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराना भी अनिवार्य होगा।

उल्लेखनीय है कि 07 अप्रैल को राशन दुकानो में चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा सके।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें