CG : महुआ बीनने जंगल गई महिला को हाथी ने उतारा मौत के घाट  - CG Sandesh

CG : महुआ बीनने जंगल गई महिला को हाथी ने उतारा मौत के घाट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक हाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार तड़के का है, जब वृद्ध महुआ बीनने जंगल गया था। तभी हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 


मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट की है। ग्राम पंचायत पोंडी के अंतर्गत डडिंया गांव के जंगल में सुबह करीब 4 बजे 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह महुआ बीनने गए थे। तभी एक दंतैल हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें