महासमुंद : अग्निवीरों के लिए विभिन्न पदों पर 10 अप्रैल तक ऑन... - CG Sandesh

महासमुंद : अग्निवीरों के लिए विभिन्न पदों पर 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों के लिए जारी अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट  joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि महासमुंद जिले के ऐसे अविवाहित पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य है वे इस भर्ती ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित था, जिसे भारतीय सेना कार्यालय द्वारा तिथि में वृद्धि करते हुए अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। 

अग्निवीर भर्ती जनरल (महिला व पुरुष), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडमेन ( 8वीं और 10वीं पास) के पदों के लिए जारी की गई है। इसके अतिरिक्त सिपाही (फार्मा) के पदो ंके लिए भी पुरुष आवेदकों से आवेदन मंगाए गए हैं जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है।

जो अभ्यर्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/  में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस संबंध में अधिकारी जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें