CG : शराब पीने से मना करने पर दोस्त की हत्या, आरोपी ने अपने ... - CG Sandesh

CG : शराब पीने से मना करने पर दोस्त की हत्या, आरोपी ने अपने ही घर में गाड़ दी थी लाश, गिरफ्तार

सरगुजा / अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम भगवान पुर में मामूली विवाद पर दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी और लाश को अपने घर पर ही दफना दिया था।

दरअसल मृतक युवक 25 मार्च की रात आरोपी मिथलेश कुजूर के घर पर पहुंच साथ में शराब पीने की बात कहने लगा, जिस पर आरोपी ने मना कर दिया । इसी बात पर आपस में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथपाई होने लगी जिससे आरोपी का मोबाइल गिर कर टूट गया। इसी बात को लेकर मिथलेश कुजूर ने लाठी और डंडे से मृतक युवक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

जिसके बाद आरोपी ने घर के भीतर ही लाश को गड्ढा खोदकर दफना दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया था, जिसके बाद आत्मज्ञानी से परेशान होकर गांधीनगर थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक की टीम के साथ आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल से शव को बरामद किया और आरोपी मिथलेश कुजूर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें