बस और ट्रक की टक्कर से 13 लोग की  जलकर मौत, 22 घायल - CG Sandesh

बस और ट्रक की टक्कर से 13 लोग की जलकर मौत, 22 घायल

आंध्र प्रदेश में आज सुबह मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास एक निजी बस और ट्रक की टक्कर से 13 लोग जलकर मर गए और 22 अन्य घायल हो गए। दोनों वाहन आग में पूरी तरह जल गए।
 
टक्कर के समय बस में 35 यात्री सवार थे। घायल यात्रियों को मार्कपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। आग लगने के तुरंत बाद दस यात्री बस से उतरने में कामयाब रहे थे।
 
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों से बात कर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला अधिकारियों से घायलों के सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने को कहा। श्री नायडु ने दुर्घटना की गहन जांच और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 
इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए सी पी राधाकृष्णन ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें