असम में लोकतंत्र की हत्या की जा रही, हेमंत बिस्वा सरमा अब गु... - CG Sandesh

असम में लोकतंत्र की हत्या की जा रही, हेमंत बिस्वा सरमा अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं – भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है.  

भूपेश बघेल ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन असम में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. प्रदेश में आचार संहिता लागू है लेकिन भाजपा का दुस्साहस देखिए कि यहां असमिया दैनिक "प्रतिदिन समाचार" के वाहन को सुबह शिबसागर में लूटा गया और पूरे अखबार को जला दिया.

उन्होंने कहा कि “जानकारी मिली है कि इसमें भाजपा के नेता और वहां के प्रत्याशी का हाथ बताया जा रहा है. इसका मतलब साफ है कि इन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है. ये सच्चाई का सामना नहीं कर पा रहे हैं और लोगों को डरा, धमका रहे हैं. जब समाचार पत्रों को ही जला देंगे तो सच्चाई लोगों के पास नहीं पहुंचेगी.”

बघेल ने कहा कि ये लोग सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, ये अंधे हो चुके हैं और कानून अपने हाथ में ले रहे हैं.  ये लोग यह संदेश देना चाहते हैं कि निर्वाचन आयोग भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

उन्होंने असम की जनता के लिए कहा कि आप की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है, लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश हो रही है. हेमंत बिस्वा सरमा अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, कम है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें