खल्लारी रोप वे हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

खल्लारी रोप वे हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत

खल्लारी रोप वे हादसे में घायल हुए महासमुंद निवासी गोविंद स्वामी (47) का आज रात निधन हो गया । उनका उपचार रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था।


उल्लेखनीय है कि 22 मार्च 2026 को महासमुंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल खल्लारी में हुए रोप-वे हादसे के बाद कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद आज घटना घायल हुए वयक्ति की मौत हो गई। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें