CG : आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती  के लिए आवेदन शुरू  - CG Sandesh

CG : आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

गरियाबंद। एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत कुल 05 आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

परियोजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत गोलामाल के सिहनापारा केंद्र, बोईरगांव के पथर्री केंद्र, दबनई के लेड़ीबहार और खोलापारा केंद्र तथा कुल्हाड़ीघाट के गवरगुड़ केंद्र में एक-एक सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

विभाग ने पात्र महिलाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।






author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें