CG : ​खेत से लौट रही महिला को अकेला पाकर अश्लील हरकतें, आरोप... - CG Sandesh

CG : ​खेत से लौट रही महिला को अकेला पाकर अश्लील हरकतें, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदाडीह में एक महिला के साथ छेड़खानी और गाली-गलौज करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला जब अपने खेत का काम खत्म करके दोपहर के समय घर वापस लौट रही थी, तभी गांव के ही रहने वाले संतोष कुमार पटेल ने उसे अकेला पाकर उसका पीछा किया और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें