CG : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर बुजुर्ग... - CG Sandesh

CG : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर बुजुर्ग महिला की मौत

बिलासपुर। ​छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लिंगियाडीह इलाके में देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जया अग्रवाल, की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण फ्रिज में हुआ जोरदार ब्लास्ट माना जा रहा है, जिसके बाद आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि घर में मौजूद महिला को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते और मदद के लिए दौड़ते, तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और महिला की जान जा चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी जैसे तमाम पहलुओं पर बारीकी से जाँच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें