CG : नहाने के दौरान डैम में डूबने से युवक की मौत  - CG Sandesh

CG : नहाने के दौरान डैम में डूबने से युवक की मौत

रायगढ़। शहर के पंचधारी डैम में नहाने गए चार युवकों में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शास्वत गुरु के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोर टीम ने युवक का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

 

बताया जा रहा है कि चार युवक पंचधारी डैम में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। इस घटना के बाद रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक जलाशयों और दुर्घटनाग्रस्त स्थानों पर नहाने या पानी में उतरने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोलिंग को और सख्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें