CG : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

CG : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने संवेदनशील कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीजोर में 26 वर्षीय महिला ने 6 फरवरी को अपने घर के रसोई कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए उर्जानगर स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस को मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और मोबाइल में मौजूद एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपा। जांच में सामने आया कि गांव का महेन्द्र गुप्ता महिला और एक युवक के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और गलत कार्यों के लिए दबाव बना रहा था। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

 

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तमनार पुलिस ने आरोपी महेन्द्र गुप्ता के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के मानसिक उत्पीड़न या अपराध को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें