मितानिन दीदी ग्रामीण स्वास्थ की अहम कड़ी - डॉ. एकता लंगेह - CG Sandesh

मितानिन दीदी ग्रामीण स्वास्थ की अहम कड़ी - डॉ. एकता लंगेह


स्वस्थ पंचायत सम्मेलन के अंतर्गत टाउन हॉल बागबाहरा में 27 फरवरी को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें विशेष अतिथि के रूप में समाज सेविका डॉ. एकता लंगेह जी उपस्थित हुई, कार्यक्रम में बागबाहरा ब्लॉक के जन प्रतिनिधि गण एवं विभागीय अधिकारी जिसमें पी. एच. ई. विभाग, शिक्षा विभाग महिला बाल विकास से परियोजना अधिकारी स्वास्थ विभाग से बी. एम. ओ. सर उपस्थित हुए कार्यक्रम में हितग्राहियों ने अपने अपने समस्याओं के निराकरण के लिए सीधा विभाग अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया लगभग 200 आवेदन संबंधित अधिकारियों को ज्ञापित किया गया अधिकारियों द्वारा आश्यकता अनुसार सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।किया।

विशेष अतिथि के रूप में आई डॉ. एकता लंगेह जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मितानित दीदी गांव में कम मानदेय में जो सेवाभाव से दिन रात स्वास्थ के क्षेत्र में काम कर रही है वो अतुलनीय है, निश्चित रूप से उनके कार्यों से शिशु मृत्यु, माता मृत्यु में कमी आई है बच्चों के टीकारण,गर्भवती महिलाओं के उचित स्वास्थ परीक्षण से स्वास्थ के क्षेत्र में मूल भुत परिवर्तन हुआ है मितानिन दीदी एक कड़ी के रूप में अहम भूमिका निभा रही है, उन्होने आगे कहा कि आप ऐसे ही आगे काम करते रहिए और किसी प्रकार की समस्या या असुविधा आने पर निराकरण करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने अपने समूह की सामग्री का स्टॉल भी लगाया था जिसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजन अरसा, माडा, ठेठरी, खुरमी, प्रमुख रूप से थी।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ए. एन. एम. दीदी, मितानित दीदी को डॉ. एकता मैडम द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक के समस्त मितानिन दीदी, डी. सी. जागृति बरेठा, एम. टी. दीदी, एस. पी. एस. कांति सिन्हा, हेमवती यादव उपस्थित रही, मंच का संचालन एस. पी. एस. जनक राम नायक ने


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें