CG : जंगल में मिला हाथी शावक का शव, मचा हड़कंप  - CG Sandesh

CG : जंगल में मिला हाथी शावक का शव, मचा हड़कंप

रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथी के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शावक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के झिंगोल बीट, कक्ष क्रमांक 838 आरएफ में हाथी के शावक का शव मिला है। सबसे पहले ग्रामीणों ने शव को देखा और वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही तमनार एसडीओ आशुतोष मंडवा, रेंजर विक्रांत कुमार सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। घटनास्थल के आसपास बड़े हाथियों के पैरों के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शावक के साथ झुंड मौजूद था।प्रारंभिक जांच में शावक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान या करंट के तार जैसी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। 

 

डॉक्टरों की शुरुआती जांच में कमजोरी के संकेत मिले हैं, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। बताया जा रहा है कि तमनार रेंज के सामारूमा क्षेत्र में 26 हाथियों का दल सक्रिय है, जिस पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। पिछले पांच महीनों में इस क्षेत्र में तीन हाथियों की मौत हो चुकी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें