ब्रेकिंग : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने 18 साथियों के साथ किया... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने 18 साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण

डेस्क। नक्सल संगठन को बड़ा झटका देते हुए माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता तिप्परी तिरुपति उर्फ देव जी और केंद्रीय समिति के सदस्य मल्ला राजिरेड्डी समेत 16 अन्य माओवादियों ने तेलंगाना के एसआईबी के सामने 22 फरवरी को आत्मसमर्पण किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेताओं को अगले दो दिनों में सार्वजनिक रूप से पेश किया जाएगा। बता दें कि 31 मार्च तक माओवादी आंदोलन खत्म करने के लिए सुरक्षा बल नक्सली लीडर्स की घेरा बंदी कर रहे हैं।

लगातार मुठभेड़ों और प्रमुख नेताओं के आत्मसमर्पण से माओवादी आंदोलन अब अंतिम चरण में पहुंचता दिख रहा है। 2021 में रामकृष्णा की मुठभेड़ के बाद माओवादी आंदोलन में खलबली मच गई थी, जिसके बाद हिडमा, संबाला केशव राव जैसे शीर्ष नेता भी मुठभेड़ में मारे गए। इसके बाद आशन्ना, मल्लोजुला वेणुगोपाल और अन्य नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है।

 

कौन है देवजी?

जानकारी के अनुसार देवजी पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह मूल रूप से करीमनगर जिले के निवासी बताए जाते हैं और लंबे समय से संगठन की केंद्रीय गतिविधियों में सक्रिय थे। करीब आठ महीने पहले ही उन्हें संगठन का महासचिव बनाया गया था।

इससे पहले मई 2025 में सुरक्षा बलों ने तत्कालीन शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को एक बड़े अभियान में मार गिराया था। यदि देवजी के आत्मसमर्पण की पुष्टि होती है, तो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर कमजोर पड़ता दिखाई देगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें