CG : 11 फरवरी से आर्मी का जवान लापता, परिजनों का रो-रो कर ब... - CG Sandesh

CG : 11 फरवरी से आर्मी का जवान लापता, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक और आर्मी जवान के लापता होने की खबर सुर्ख़ियों में आ रही है। बताया जा रहा है कि, 11 फरवरी के बाद से जवान का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान की पहचान तोषण कुमार दर्रो 35 वर्ष के रूप में हुई है। जिनकी पोस्टिंग 2012 से हुई है और उनकी पोस्टिंग पहले असम में थी। जवान कांकेर जिले के चिनौरी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, जवान छुट्टी में घर आया था और परिजनों ने जवान से झांसी रेलवे स्टेशन से 11 फरवरी को आखिरी बार बात की थी। गौरतलब है कि, झांसी रेलवे स्टेशन में बात होने के बाद से जवान का फोन बंद बता रहा था।

 









आपको बता दें कि, जवान ने बटालियन में ज्वाइनिंग नहीं दी है। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। वहीं 20 फरवरी को भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां कांकेर जिलें के चारामा क्षेत्र का रहने वाला ITBP का जवान उत्तर प्रदेश से लापता हो गया। जवान 7 फरवरी को लुधियाना से छुट्टी पर अपने गांव आने निकला था, जो 20 फरवरी तक अपने घर नहीं पहुंचा है। जवान का सामान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने बरामद किया है, लेकिन अब तक जवान का कुछ पता नहीं चल सका है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें