CG : पेड़ से लटकता मिला 22 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी ... - CG Sandesh

CG : पेड़ से लटकता मिला 22 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांग्ला यार्ड स्थित सेरसा ग्राउंड में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 




मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। घटनास्थल की बारीकी से तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथ में पहने हुए कड़े बरामद हुए हैं, लेकिन युवक के पास से ऐसा कोई भी पहचान पत्र, मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों के थानों को फोटो भेजकर संपर्क साधा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ युवक की पहचान जुटाने की कोशिशों में जुटी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें