CG : जनपद सदस्य की सड़क हादसे में मौत - CG Sandesh

CG : जनपद सदस्य की सड़क हादसे में मौत

जांजगीर-चांपा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में जनपद सदस्य की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के क्षेत्र क्रमांक 21 के जनपद सदस्य सानु संकर्षण सिंह (32 वर्ष) शनिवार रात करीब 10:30 बजे अपनी बाइक से ग्राम रिसदा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे. 

इसी दौरान ग्राम अर्जुनी के पास फोरलेन रोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनकी मौत हो गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें