छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तरप्रदेश सप्लाई करते थे गांजा, 3 अंत... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तरप्रदेश सप्लाई करते थे गांजा, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस ने चिल्फी थाना क्षेत्र से गांजा का परिवहन करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे लगभग 16 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब पौने आठ लाख रुपये बताई जाती है। 

पुलिस ने मौके से वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 12.95 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर होते हुए उत्तरप्रदेश सप्लाई करते थे. गांजा को छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है.


अन्य सम्बंधित खबरें