CG : जुताई के दौरान खेत में मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप  - CG Sandesh

CG : जुताई के दौरान खेत में मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगांव पिपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मरखट्टी के पास एक खेत में 21 वर्षीय युवती का शव मिला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, खेत में मिली लाश की पहचान पूनम महंत, पिता विसंबर दास महंत, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी पिपरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि युवती बीती रात से घर नहीं लौटी थी।

सुबह ग्रामीणों ने जब जुताई करने पहुंचे तो खेत में शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल नवागढ़ पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें