CG : कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत - CG Sandesh

CG : कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत

गरियाबंद। जिले के छुरा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टोनहीडबरी में शनिवार सुबह लगभग 8 बजे एक खेत के कुएं में तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी खेत मालिक रायसिंह ठाकुर ने परिक्षेत्र अधिकारी, छुरा को दी।

खेत मालिक रायसिंह ठाकुर ने बताया कि वे रोज़ की तरह सुबह अपने खेत का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी कुएं के पानी में तेंदुआ तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल गांव के लोगों को दी और वन विभाग को अवगत कराया।

 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मृत तेंदुए का पंचनामा तैयार किया गया तथा आगे की कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें