10 करोड़… नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे, बॉलीवुड सिंगर बी प्... - CG Sandesh

10 करोड़… नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की धमकी

नई दिल्ली। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है, जिसके बाद मोहाली में पुलिस जांच शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक, बी प्राक से जुड़े पंजाबी सिंगर दिलनूर को धमकी भरा कॉल किया गया है, जिसमें 10 करोड़ रुपये मांगे गए है. बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है. बी प्राक के कई गाने सुपरहिट हुए हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि दिलनूर को 5 जनवरी को दो कॉल आईं, लेकिन उन्होंने उन्हें रिसीव नहीं किया. 6 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से फिर कॉल आई. जब उन्होंने कॉल उठाई तो बातचीत संदिग्ध लगी, इसलिए उन्होंने कॉल काट दी. इसके कुछ देर बाद उन्हें एक वॉयस मैसेज भी भेजा गया. जिसमें 10 करोड़ की फिरौती की मांग की गई.

 

10 करोड़… नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे

मैसेज में कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया है. जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है. वो इस समय भारत में नहीं है. मैसेज में सिंगर को धमकाते हुए उसने कहा- ‘हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी कंट्री में चला जा, आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे. और इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक, नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे’.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें