CG : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा अफरा - तफरी  - CG Sandesh

CG : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा अफरा - तफरी

बिलासपुर। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को तत्काल सील कर दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

 

पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे की सघन जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचकर हर कोने की तलाशी ले रहा है।बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात हैं। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस धमकी देने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें