CG : 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पूरे गांव ... - CG Sandesh

CG : 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पूरे गांव में शोक

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोधना में शनिवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मिलन चौक निवासी 18 वर्षीय छात्र जागेश्वर साहू ने गांव के बाहर स्थित गिद्धा खार में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।​

​शनिवार को प्रदेश भर में छेरछेरा का पर्व बड़े उत्साह से मनाया जा रहा था, लेकिन शाम होते-होते गोधना गांव में इस दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। मृतक जागेश्वर साहू, पिता लेखराम साहू, गांव के ही अनुदान प्राप्त सरस्वती शिशु मंदिर गोधना में कक्षा 12वीं का छात्र था।

​परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे की है। जागेश्वर ने गिद्धा खार के पास एक बबूल के पेड़ को फांसी लगा लिया। मृतक के पिता लेखराम साहू ने बताया कि उन्हें इस अनहोनी की जानकारी जागेश्वर के दोस्तों के माध्यम से मिली। काफी खोजबीन करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

​ 

मृतक का हुलिया घटना के समय जागेश्वर ने महरून रंग की शर्ट, बनियान और फुल पैंट पहनी हुई थी। वह जूते पहने हुआ था और उसके गले में चांदी की माला व हाथ में चूड़ा (कड़ा) था।

​मौके से बरामदगी: मृतक के पास से उसका एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। ​पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्यवाही ​घटना की सूचना मिलते ही ग्राम सरपंच और परिजनों द्वारा नवागढ़ थाना को सूचित किया गया।

​इस खबर के फैलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और मृतक के घर पर एकत्रित हो गए। होनहार छात्र की इस तरह अचानक मौत से परिवार का बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें