CG : तालाब में मिली महिला की लाश, शराब पीने की थी आदि  - CG Sandesh

CG : तालाब में मिली महिला की लाश, शराब पीने की थी आदि

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी सतनाम नगर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बड़े तालाब में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान चंद्रकली कुर्रे उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके अमेरी में रह रही थी। परिजनों के अनुसार वह शनिवार रात घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को शराब पीने की आदत थी। पुलिस के अनुसार मौत का कारण तालाब में डूबना प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मौके पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल सकरी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें