CG : खेत में काम करने के दौरान महिला की मौत, ट्रैक्टर की चपे... - CG Sandesh

CG : खेत में काम करने के दौरान महिला की मौत, ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुआ हादसा

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम बोरसी से एक दुखद घटना सामने आई है, यहां खेत में काम करने गई 62 वर्षीय कलम बाई जांगड़े की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कलम बाई सुबह की समय अपने खेत में सिला सिलाने का काम कर रही थीं। उसी दौरान खेत में एक हार्वेस्टर और करीब 4 से 5 ट्रैक्टर काम कर रहे थे। मृतका के दामाद का कहना है कि उसी समय किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ होगा… लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन-सा वाहन दुर्घटना का कारण बना।

 

गाँव में शोक का माहौल

सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस फिलहाल मामले जांच कर रही है। इस घटना के बाद गाँव में शोक का माहौल है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें