CG : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मात... - CG Sandesh

CG : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

कांकेर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़कुड़ा में जोगी गुफा स्थित तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों की उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है। मृत बच्चों की पहचान लोमेश जुर्री और आयुष के रूप में हुई है, दोनों दूसरी कक्षा के छात्र थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें