CG : स्कूलों के समय में बदलाव, जिला प्रशासन ने गर्म वस्त्र... - CG Sandesh

CG : स्कूलों के समय में बदलाव, जिला प्रशासन ने गर्म वस्त्र पहनकर आने की अपील की

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर विलास भोसकर ने जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र छात्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने आदेश जारी कर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के शाला संचालन समय में 31 जनवरी 2026 तक बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालय

प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक, शनिवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक संचालित होंगे। द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

 

एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय
सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

कलेक्टर भोसकर ने बदलते मौसम और कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों को संशोधित समयानुसार ही कक्षाएं संचालित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

गर्म वस्त्र पहनाकर भेजने की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को मौसम के अनुरूप गर्म वस्त्र पहनाकर ही विद्यालय भेजें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें