CG : रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश   - CG Sandesh

CG : रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश

रायगढ़। जिले में रेलवे डाउन लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का सिर धड़ से अलग मिला, जबकि मौके से मोबाइल और एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

शहर के रेलवे बंगला पारा के पास, सब-स्टेशन के नजदीक डाउन लाइन पर आज एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव का सिर धड़ से अलग होने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी, और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने मृतक के पास मिले पर्स से उसकी पहचान राजेश यादव, पिता कंवर सिंह, निवासी दिल्ली के रूप में की है।मौके से मोबाइल नंबर और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें