महासमुंद : कंचन सेन  को स्वर्ण पदक - CG Sandesh

महासमुंद : कंचन सेन को स्वर्ण पदक

महासमुंद जिले के एकमात्र अंग्रेज़ी माध्यम महाविद्यालय स्वामी आत्मानंद आदर्श अंग्रेज़ी माध्यम महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा कंचन सेन ने सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।

यह प्रतियोगिता एम. वी.पी.जी. महा. के तत्वाधान में 15 नवंबर को वन विभाग मैदान में आयोजित की गई थी, जिसमें  महासमुंद परिक्षेत्र के 10 से अधिक महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कंचन सेन के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है, जो 5 से 7 दिसंबर को बिलासपुर में आयोजित होगी।
कंचन की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में क्रीड़ा अधिकारी तृपेश साहू का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कंचन सहित सभी खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण एवं निरंतर प्रोत्साहन प्रदान किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, डी.लिट. ने कंचन सेन को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय एवं जिले के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि कंचन की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा प्रदान करेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें