सरायपाली : किसान छबीलाल बारी ने की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी... - CG Sandesh

सरायपाली : किसान छबीलाल बारी ने की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

समय पर टोकन और धान बेचा, नहीं हुई कोई परेशानी

गाँव राजाडीह के मेहनतकश किसान छबीलाल बारी आज गर्व और संतोष से भरे हुए हैं। आज उनके 176 क्विंटल धान का टोकन कट चुका है, और यह पल उनके लिए सिर्फ धान उपार्जन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की मेहनत का सम्मान है।

धान उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा, सराईपाली में धान बेचने पहुंचे किसान छबीलाल बारी बताते हैं कि यहां पूरा कार्य सुचारू और पारदर्शी ढंग से हुआ। समय पर पूरी प्रक्रिया में एक भी परेशानी नहीं हुई। समय पर टोकन मिला और केंद्र में व्यवस्था बहुत अच्छी थी। वे कहते है इस वर्ष राज्य शासन की धान खरीदी नीति ने किसानों को नई ताकत दी है। 

छबीलाल बारी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी और समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने का निर्णय किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि यह नीति किसानों के हितों की रक्षा और हमारे भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध भी बनाता है। छबीलाल कहते है सरकार की इस नीति से हम जैसे किसान मजबूत होंगे, हमारी आय बढ़ेगी और हम अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना पाएंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें