महासमुंद : जनजातीय गौरव दिवस- भगवान बिरसा मुंडा जयंती, कैबिन... - CG Sandesh

महासमुंद : जनजातीय गौरव दिवस- भगवान बिरसा मुंडा जयंती, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्य आयोजन जिला पंचायत महासमुंद सभागार में दोपहर 2.00 बजे से प्रारंभ होगा। दोपहर 3.15 बजे से 4.00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, उनके संघर्षों तथा जनजातीय समाज के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान पर केंद्रित विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें जनजातीय समाज के उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें