CG : हाथी ने दादी - पोती को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, बच्... - CG Sandesh

CG : हाथी ने दादी - पोती को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, बच्ची का पैर टूटा

जशपुर। जिले में हाथियों का आंतक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ गांव मेंं 27 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी दल से बिछड़कर एक हाथी रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जहां उसने एक बुजुर्ग महिला और उसकी पोति (5 वर्ष) पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई और पोती घायल हो गई है।

 


















जानकारी के अनुसार, मृतिका देरोठिया बाई (57 वर्ष) बुधवार सुबह अपने घर के पीछे बाड़ी में जंगली हाथी को देखने स पहुंची. इस दौरान हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे देरोंठिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हाथी के हमले में उसकी पोती आरवी पन्ना घायल हो गई। बताया जा रहा है कि उसका पैर टूट गया है, उसे इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग ने मृतका के परिजनों को तत्काल सहायता राशि 25 हजार रुपये प्रदान की है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि विभाग हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखे हुए हैं। आसपास के गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें