CG : बड़ी बहन ने किया मोबाइल चलाने से मना, तो छोटी बहन ने नद... - CG Sandesh

CG : बड़ी बहन ने किया मोबाइल चलाने से मना, तो छोटी बहन ने नदी में छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार की रात करीब 1.30 बजे 9वीं की छात्रा ने अरपा नदी से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा देर रात तक मोबाइल देख रही थी। जिसे परिजनों ने मना किया, तो गुस्से में दौड़कर नदी के पास पहुंची और छलांग लगा दी। इस दौरान उसके परिजन भी पीछा करते हुए वहां पहुंचे। बड़ी बहन ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। रात के अंधेरे में दो युवकों ने नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाले अरूण कठौते प्राइवेट जॉब करते हैं। उसकी छोटी बेटी अदिति कठौते (14) घर में रात करीब 1.30 बजे तक मोबाइल देख रही थी। जिसे उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने चलाने से मना किया। वो बोली कि देर रात मोबाइल देख रही है, अब सो जा। इतने में अदिति गुस्से में घर से बाहर निकल गई। दौड़ते हुए अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंची। चेतना ने अदिति के घर से बाहर निकलने की जानकारी अपने पिता अरुण कमल कठौते को दी। जिसके बाद दोनों दौड़ते हुए अदिति का पीछा करने लगे।

इस दौरान चेतना और उसके पिता चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने के लिए आवाज लगाते रहे। लेकिन, वो नहीं रूकी। देखते ही देखते अदिति अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंच गई, जहां उसने बहन और पिता के सामने नदी में छलांग लगा दी।

 

अपनी आंखों के सामने अदिति को नदी में छलांग लगाते देखकर बड़ी बहन चेतना हैरान रह गई। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान रात के अंधेरे में दो युवक नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की।

लेकिन, गहराई अधिक होने के कारण वो ज्यादा दूर नहीं जा सके। लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्या, एएसआई देवेंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, देर रात होने की वजह से रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

सुबह एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

आज मंगलवार की सुबह से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा का रेस्क्यू किया गया। वहीं, रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद छात्रा का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें