CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई लोकल ट्रेन, कई लोगों की मौत

बिलासपुर। जिले में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कई 6 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल कितने लोगों की मौत हुई है इसकी सटीक जानकारी नहीं लग सकी है, खबर पर अपडेट लगातार जारी है। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है, जिनमें कई लोगों की हालत हालत गंभीर है।



हादसा नो चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें