नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने... - CG Sandesh

नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया जनसंपर्क

ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में आज महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के लिए प्रचार प्रसार किया। नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के धरमबांधा एवं विभिन्न गांवों में आयोजित बूथ बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मतदाताओं के बीच पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बताया। साथ ही कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के कार्यों की वजह से ही आप सभी ओडिशा की जनता ने राज्य में भाजपा की सरकार बनाई है। 

यह आप सभी जनता का विश्वास भाजपा के साथ है इसलिए देश के कई बड़े राज्यों में हमारी सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। अपने क्षेत्र में भी आप सभी भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाए। केंद्र और आपके राज्य ओडिशा में भाजपा की सरकार है, आपके क्षेत्र में भी भाजपा विधायक होने पर आप तक सभी लोक कल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेंगी। योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे से हो पाएगा।

इस अवसर पर ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सम्भल, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव, विधायक उपासना महापात्रो, हिमांशु साहू संगठन के नेता गोविंद अग्रवाल, पूर्व सांसद महासमुंद चुन्नीलाल साहू महासमुंद के भाजपा नेता श्याम साकरकर, यतेंद्र साहू, गौकरण साहू, राजू चंद्राकर, नितिन जैन, सुमित जैन, हनीश बग्गा, शरद मराठा, गौरव राठी उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें