चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर, ओडिशा में हल्की बारिश का अलर्ट - CG Sandesh

चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर, ओडिशा में हल्की बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में बने चक्रवाती तूफान मोंथा अब कमजोर हो चुका है। अगले 6 घंटों में इसके और कमजोर होने की संभावना है। जिससे ओडिशा के कई हिस्सों में सिर्फ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मोंथा जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा और कमजोर होता रहेगा। ओडिशा में इसका प्रभाव बहुत कम दिखेगा। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और तेलंगाना से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के दौरान चक्रवात मोंथा कमज़ोर होकर हल्के दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।

मोंथा के प्रभाव में, कोरापुट, मलकानगिरी, गंजम, गजपति, सुंदरगढ़, क्योंझर, बालासोर, मयूरभंज, कालाहांडी, नयागढ़, नवरंगपुर और भद्रक जिलों में 55 से 60 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है, साथ ही कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें