CG : शराब के नशे में धुत व्यक्ति नदी में गिरा, सुबह मिली लाश... - CG Sandesh

CG : शराब के नशे में धुत व्यक्ति नदी में गिरा, सुबह मिली लाश

बिलासपुर। जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति की बीती रात अरपा नदी में गिरने से मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने नदी में शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अशोक नगर अटल आवास निवासी 45 वर्षीय राजाराम वंशधर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजाराम वंशधर शुक्रवार रात शराब पीने के बाद शनिचरी रपटा मार्ग से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और रपटा से नीचे अरपा नदी में जा गिरा। नशे की हालत में होने के कारण वह खुद को बचा नहीं सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात किसी को घटना का पता नहीं चला, लेकिन सुबह जब लोगों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 






जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान राजाराम वंशधर के रूप में होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें