सरायपाली : पैकिन में अवैध निर्माण पर तहसीलदार ने लगाई रोक - CG Sandesh

सरायपाली : पैकिन में अवैध निर्माण पर तहसीलदार ने लगाई रोक

सरायपाली क्षेत्र के ग्राम पैकिन (खम्हारपाली) में अवैध निर्माण को लेकर न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार सरायपाली द्वारा तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है।

आवेदक प्रमोद कुमार तिवारी पिता जगदीश प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम पैकिन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम की भूमि खसरा नंबर 14, रकबा 2.5880 हेक्टेयर उनकी स्वामित्व भूमि है, जिस पर कलपराम चौहान पिता मगन चौहान द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा लाल स्याही से चिन्हांकित नक्शे के अनुसार लगभग 20 फीट चौड़ी भूमि पर अवैध रूप से प्रवेश कर मकान निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। भूमि स्वामी की आपत्ति के बावजूद निर्माण जारी रहने पर आवेदन प्रस्तुत किया गया।

अतिरिक्त तहसीलदार सरायपाली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। साथ ही संबंधित पक्ष को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें