CG : आदिवासी महिला से छेड़छाड़ करने वाला पूर्व मंडल अध्यक्ष ... - CG Sandesh

CG : आदिवासी महिला से छेड़छाड़ करने वाला पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

धमतरी। जिले के बोरई थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा मंडल बेलरगांव के पूर्व अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 03 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की है। आरोपी मनोहरदास मानिकपुरी बोरई थाना क्षेत्र के एक गांव में पानी मांगने के बहाने एक आदिवासी महिला के घर पहुंचा, जहां उसने महिला को जबरदस्ती पकड़कर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।

घटना के बाद पीड़िता ने बोरई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 331(2) एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(द) और 3(2)(vक) के तहत मामला दर्ज किया था।

 

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था, जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही थी।

इस घटना के बाद आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया था। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके साथ ही 9 अक्टूबर (गुरुवार) को समाज ने बेलरगांव में एकदिवसीय बंद कर धरना प्रदर्शन किया, जिससे पुलिस प्रशासन पर गिरफ्तारी को लेकर दबाव बना।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अमले को दिन-रात खोजबीन में लगा दिया, जिसका परिणाम 11 अक्टूबर को सामने आया जब पुलिस ने आरोपी मनोहरदास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की स्वयं की कार भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें