CG :  ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, कान्हा नेशनल पा... - CG Sandesh

CG : ट्रक और कार में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, कान्हा नेशनल पार्क गए थे घूमने

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। दुर्घटना में 5 लोहों की जान चली गई जबकि 1 अन्य लोग घायल है। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास की है।

 

जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार लोग कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। रविवार रात को उनकी बिलासपुर से ट्रेन थी। वे बोलेरो किराया करके बिलासपुर के लिए निकले थे। तभी करीब शाम पांच बजे रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में 1 ड्राइवर 3 शिक्षिका और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिर शवों को पीएम के लिए भेज दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें