महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों के लिए व... - CG Sandesh

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों के लिए विविध गतिविधियां आयोजित

समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत 02 अक्टूबर तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 01 अक्टूबर 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन, बागबाहरा रोड में किया जाएगा। जिसमें वृद्धजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे खेल-कूद गतिविधि, सांस्कृतिक गतिविधि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

उक्त कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों का कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, जलेबी दौड़, गुब्बारा फोड़, गिल्ली डण्डा आदि खेल गतिविधियां एवं गीत गायन समूह नृत्य, सुवा-नृत्य, पंथी नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात् विजयी प्रतिभागी एवं वृद्धजनांे को पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध नागरिकों के लिए आवश्यकता अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्रायसायकल, छड़ी, श्रवण यंत्र आदि का वितरण भी किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त वृद्धजनों को शाॅल श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने जिले के समस्त वृद्धजनों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें