महासमुंद : धान की फसल में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, किसानों क... - CG Sandesh

महासमुंद : धान की फसल में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद द्वारा ग्राम धनसुली में निकरा परियोजना अंतर्गत धान की फसल में कृषि ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर किसानों को ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की प्रक्रिया दिखाते हुए इसके संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कृषक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, प्रधान अन्वेषक, निकरा परियोजना डॉ. आर.एल. शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. रवीश केशरी, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी कल्पना साहू, निकरा परियोजना के वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता तरुण प्रधान एवं ग्राम धनसुली के कृषक उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें