एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य की थीम पर गजराडीह में नवरा... - CG Sandesh

एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य की थीम पर गजराडीह में नवरात्री पर्व पर किया पौधारोपण

गजराडीह। योगेश कुमार बढ़ाई के मार्गदर्शन से धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला बंजारी तालाब गजराडीह परिसर में, जहाँ 27 सितम्बर 2025 को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धनेश खम्हारी द्वारा उनकी 21वीं नवरात्रि पूजा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।

योगेश कुमार बढ़ाई के निर्देशन में उपस्थित युवाओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर वातावरण को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।



पौधारोपण के दौरान आम, बरगद और पीपल जैसे जीवनदायी पौधे लगाए गए। इन पौधों को लगाने का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ पर्यावरण का उपहार देना भी था।



इस अवसर पर करण साहू, हेमसागर भोई, सुनाधर साहू और संदीप खम्हारी ने धनेश खम्हारी के साथ मिलकर पौधारोपण किया। सभी ने मिलकर पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी उठाने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण जैसी गतिविधियों को समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था— धार्मिक उत्सव को पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जोड़कर समाज में हरियाली और सकारात्मक संदेश फैलाना। वन परिक्षेत्र अधिकारी रवान के हर्ष व्यक्त किया


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें