CG : ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों ... - CG Sandesh

CG : ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक बच्ची की मौत

धमतरी। जिले में एक दुखद हादसा हुआ आया है। जहां पर एक बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा नगरी रोड में केरेगांव के पास हुआ है।

  दोपहर धमतरी से नगरी की ओर जा रही डीआरडी यात्री बस (वाहन क्रमांक CG 04 E 2872) खड़ादाह मोड़ के पास तेज गति एवं ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। लाल रंग की इस यात्री बस में दुर्घटना के समय लगभग 18 से 20 यात्री सवार थे। हादसे में कई महिलाएं और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक मासूम बच्ची की मौत बताई जा रही है।

 

केरेगांव थाना से मिली जानकारी अनुसार घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता से जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस थाना केरेगांव की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात नियंत्रित कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और मामले की जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें