महासमुंद : बाढ़ आपदा प्रशिक्षण अछोला समोदा बैराज एवं जिला अस्... - CG Sandesh

महासमुंद : बाढ़ आपदा प्रशिक्षण अछोला समोदा बैराज एवं जिला अस्पताल में 25 सितम्बर को

भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ आपदा प्रशिक्षण 25 सितम्बर को ग्राम अछोला समोदा बैराज एवं जिला अस्पताल महासमुंद में किया जाएगा। उक्त आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी महासमुंद जिला के लिए इंसिडेंट कमांडर होंगे। इसी प्रकार सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुविभाग के लिए एवं सभी तहसीलदार तहसील के लए इंसिडेंट कमांडर होंगे।

25 सितम्बर को माॅकड्रिल अभ्यास कार्यक्रम में बाढ़ के समय किए जाने वालो कार्याें का अभ्यास किया जाएगा। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अपने विभाग अमले को नामजद कार्य सौपेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को विभाग के दायित्वों एवं सुविधाओं के साथ माॅकड्रिल में शामिल होने निर्देशित किया गया है।





author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें