महासमुंद : दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए 25 सितंबर तक प्... - CG Sandesh

महासमुंद : दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए 25 सितंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति अथवा संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 हेतु योग्य व्यक्ति/संस्था की प्रविष्टियां 25 सितम्बर 2025 तक समाज कल्याण विभाग महासमुंद में जमा करनी होंगी। 

प्रविष्टियों के साथ व्यक्ति/संस्था का पूर्ण परिचय, दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण, उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों/पत्र-पत्रिकाओं की टिप्पणी, यदि अन्य पुरस्कार प्राप्त किए हों तो उसका विवरण, निरंतर सक्रियता एवं निर्विवाद होने की जिला कलेक्टर से अनुशंसा एवं पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साईज की 03 फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। 

प्रविष्टियां केवल छत्तीसगढ़ में निवासरत, कार्यरत व्यक्ति अथवा संस्था से मान्य प्रस्तुत कर सकेंगे तथा सम्मान हेतु ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टियां मान्य नहीं होगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें