महासमुंद :  सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नशा मुक्त भारत मैराथन का आयो... - CG Sandesh

महासमुंद : सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नशा मुक्त भारत मैराथन का आयोजन 23 सितंबर को

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव, सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। जिसके तहत 21 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए नशा मुक्त भारत मैराथन का आयोजन 23 सितंबर 2025 को प्रातः 7ः00 बजे से शासकीय बहू दिव्यांग विशेष विद्यालय खैरा महासमुंद से कलेक्ट्रेट महासमुंद तक किया जाएगा।

उपसंचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों, वरिष्ठ जनों, स्कूली एवं महाविद्यालय दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सम्मिलित होने अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें