महासमुंद : जिले के 308 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्रों का शुभ... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के 308 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्रों का शुभारम्भ

जनजातीय समुदायों के उत्कर्ष एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आज जिले में आदि सेवा केंद्रों को शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर जिले के 308 ग्रामों में ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं अन्य शासकीय स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकों की उपस्थिति में आदि सेवा केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया। 

महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया

इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय, सीईओ जनपद पंचायत महासमुंद बी एस मंडावी, खंड प्रभारी आदिवासी विकास महेंद्र टंडन, जिला मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे, सभापति जनपद पंचायत महासमुंद बलविंदर सिंह एवं सरपंच ग्राम पंचायत डुमरपाली यमुना ठाकुर मौजूद थे।


इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से अभियान के उद्देश्य एवं सेवा केन्द्र की स्थापना के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ग्राम की स्थिति एवं विकास हेतु आवश्यक चर्चा करते हुए ग्राम में स्वच्छता कार्य हेतु कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन पर चर्चा की तथा कमाने खाने बाहर जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित होती होती है, इसलिए पढ़ने लिखने वाले बच्चों का पलायन न हो इस पर समझाईश दी। 

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण एवं प्रशासन दोनों एक ही विकास की गाड़ी के दो पहिए है दोनों को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आदि सेवा अभियान अंतर्गत विकास योजना बनाने में महिलाओं की विशेष भागीदारी पर जोर दिया। ग्राम के सभी आवश्यक मांगों को एक्शन प्लान में शामिल करने एवं 2 अक्टूबर के विशेष ग्राम सभा में विलेज एक्शन प्लान को अनुमोदन करने सभी को बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि आदि सेवा पर्व एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत इन केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया। यह केन्द्र पंचायत भवन या अन्य सामुदायिक भवन में लगेगा। यहां ग्राम विकास की योजनाएं बनाई जा सकेगी एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आदि कर्मयोगियों के साथ रणनीति बनाई जा सकेगी।  

वहीं जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत ग्राम सिरबोड़ा में सरपंच चन्द्रमा नेरोजी ने आदि सेवा केन्द्र के शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार, जनपद सीईओ अमित हालदार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नंदनवार ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सेवा केन्द्रों के उद्देश्यों के संबंध में अवगत कराया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें